नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

खबर लेखन में पक्षकार ना बने पत्रकार- संजय द्विवेदी



ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई धनघटा का उद्घाटन संपन्न

धनघटा(संत कबीर नगर। शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोशियेश्न तहसील इकाई के कार्यालय का उद्घाटन कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी पांडेय व संचालन जिला मंत्री रविंद्र नाथ दहीवाल ने किया। कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश मंत्री /मंडलाध्यक्ष संजय द्विवेद फीता काटकर किया।
उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष किया जायेगा। जिला स्थाई समिति को और मजबूत बनाया जायेगा। पत्रकारों को खबरों की दृष्टि से अपडेट करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर संगठन गंभीर रहेगा। जिला स्थाई समिति की बैठक के बाद जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को पत्रकार सेल के गठन का निर्देश दिया है। पत्रकार सूचनाओं से अपडेट रहे और खबर लेखन में पक्षकार ना बने।

जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी पत्रकारों को संगठन का परिचय पत्र निर्गत कर दिया गया है। सभी सदस्यों का दो लाख रूपए का बीमा करा दिया गया है और स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है।
तहसील अध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा हूं। जो पत्रकार छूट गए है उनको भी संगठन का सदस्य बनाया जाएगा। तहसील स्तर पर अपर जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी थानाध्यक्ष से निरंतर संवाद किया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी अमित पांडेय, घनश्याम शुक्ला, गिरधारी लाल, सुनील राय, सुधीर दूबे, दुर्गेश मिश्रा, लाल चंद्र दुषाद,आशुतोष त्रिपाठी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon