भाजपा का सबका साथ सबका विकास का दावा खोखला- बृजेश सिंह बैचलर
पीडीए सदस्यता अभियान का शिवापर समयमाता मंदिर परिसर में हुआ आयोजन
संतकबीरनगर। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है।
उक्त बातें प्रदेश प्रभारी बृजेश सिंह बैचलर ने समयमाता मंदिर पर आयोजित पीडीए सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। 2027 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रिया पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी मंहगाई, बेरोज़गारी से परेशान हैं।
इस अवसर पर मनीषा पासवान, आरपी यादव, पवन प्रधान, अभिनाश निषाद, प्रदुमन यादव, शोभित वर्मा, उर्मिला, रीता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान काफ़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

