नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र का उठाएं लाभ -ए0डी0जे0*

1 min read



संत कबीर नगर 14 अगस्त 2024(सू0वि0)।* जिला न्यायालय परिसर संत कबीर नगर में स्थापित सुलह समझौता केंद्र में माया चौहान बनाम संतोष चौहान निवासीगण ग्राम नीबडाँड़, थाना छावनी, जिला बस्ती के मध्य दाम्पत्य जीवन में संदेह बस विवाद पर परिवाद दाखिल हुआ था, जिसमें सुलह-समझौता करने हेतु मा0 अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट को मध्यस्थ नामित किया गया था। मध्यस्थ प्रक्रिया में दोनों पक्षों से संयुक्त व एकल बैठक कराई गई, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज श्री महेंद्र कुमार सिंह के प्रभावी समझ बूझ से दोनों के संबंधों को न सिर्फ बहाल किया गया बल्कि साथ साथ रहने के लिए खुशी-खुशी माया देवी को उसके पति स्ंतोष चौहान के साथ बिदा होने के लिए रक्षाबंधन का दिन भी तय कर दिया गया। दोनों पक्षकार बहुत ही प्रसन्न होकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सुलह समझौता केन्द्र को धन्यवाद देते हुए घर गए। गौरतलब हो कि जिला न्यायालय परिसर के ए0डी0आर0 भवन में सुलह-समझौता केंद्र का संचालन होता है, जिसमें कोई भी पारिवारिक विवाद, वैवाहिक विवाद आदि संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलह समझौता कराया जाता है। इसके लिए पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होता है।
*सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon