नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

भरथुआ, भटौली, भटपुरवा, भरवलिया चौबे व भैंसा माफी गांव में हुई सोशल ऑडिट की बैठक

1 min read



बैठक में ग्रामीणों से संवाद कर किया गया सत्यापन

मेंहदावल, संतकबीरनगर।
सोशल ऑडिट टीम ने शासन के निर्देशन में गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर जानकारी ली गयी। वर्तमान में मेंहदावल ब्लॉक के पांच ग्राम पंचायतो में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान दो दिन स्थलीय निरीक्षण कर तीसरे दिन विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया।
इसी कड़ी में बुधवार को मेंहदावल ब्लॉक के भरथुआ, भटपुरवा, भटौली, भरवलिया चौबे व भैंसा माफी ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट टीम द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायत भरथुआ के पंचायत भवन में मनरेगा के तहत 2023-24 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। सोशल ऑडिट की बैठक में उपस्थित रामबेलास, बालगोविंद, मो शब्बीर, लीलावती, अमरनाथ, रामदेव, फूलमती मेवावती, अमन कुमार, नाजमा खातून आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अरविंद यादव के द्वारा करवाये गए विकास कार्यों पर सहमति जताई।
इसके साथ ही भटपुरवा, भरवलिया चौबे, भटौली एवं भैंसा माफी गांव में ऑडिट टीम की बैठक आयोजित हुई और वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपने अपने ग्राम प्रधान के करवाये गए विकास कार्यो पर सहमति जताई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon