नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 25, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद-बांसी नई रेल लाइन परियोजना में प्रतिकर वितरण से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 25 मई, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में खलीलाबाद-बांसी नई रेल लाइन परियोजना में प्रभावित भूमि के प्रतिकर वितरण एवं परियोजना कार्य में आ रही कतिपय समस्याओं के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

अपर जिलाधिकारी द्वारा परियोजना में कतिपय बाधाओं का त्वरित निदान करने के साथ ही अवशेष गाटाओं/भूमियों का अंश निर्धारण तथा अवशेष प्रतिकर भुगतान से संबंधित भू-स्वामियों से प्रतिकर भुगतान हेतु फार्म सीसी/बैंक खाता/आधार कार्ड/फोटो आदि विवरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में एन0एच0 28 पर बनने वाले आर0ओ0बी0 निर्माण में आने वाली दिक्कतों के निदान हेतु सभी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा एवं रेलवे के उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण/सामान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon