डीएम की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक हुई आयोजित
1 min read
संत कबीर नगर 25 मई 2026(सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत जनपद को कुल 1200 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष 600 आवेदकों हेतु शासन से रु० 120.00 लाख की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
बैठक में अवगत कराया गया कि माह मार्च 2026 में सम्पन्न हुई शादियों के संबंध में प्राप्त आवेदनों में से परीक्षणोपरांत 28 आवेदक पात्र पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवेदनों में से 58 आवेदक पात्र पाए गए हैं। इस प्रकार कुल 76 पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार रु० 15.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों की सहमति से उपलब्ध बजट के अंतर्गत कुल 76 पात्र लाभार्थियों को रु० 15.20 लाख की धनराशि व्यय किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

