नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 25, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश

1 min read



संत कबीर नगर 25 मई, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड के आधार पर विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि वेंडर्स एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वयता के साथ अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करें।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना, जननी सुरक्षा, आईसीडीएस, फैमिली आईडी, पर्यटन विकास, पेयजल योजनाओं सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की संबंधित विभागों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों/न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।
जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में कम से कम एक तालाब में तीन-चार फीट की गहराई का पानी होना चाहिए जिससे पशु पक्षियों को पेयजल की उपलब्धता रह सके तथा समस्त अमृतसरोवरों में पानी अवश्य रहे, किसी भी दशा में अमृत सरोवर सूखना नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि समस्त ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर मिट्टी के घड़े में शीतल स्वच्छ पेयजल रखवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सहित समस्त नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रों में स्थापित सभी आर0ओ0 प्लांट निरंतर क्रियाशील रहने चाहिए, इस समय की भीषण गर्मी में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता संबंधित नगर पालिका नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सुनिश्चित रखें।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहे जिससे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके।
जनपद में विभिन्न विभागों/कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यों सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/सम्बंधित विभाग सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, पर्यटन अधिकारी विकास नाराय, जिला बांट माप अधिकारी वीपी वर्मा, एसीएमओ डॉ0 राम रतन, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon