नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम की अध्यक्षता में अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 30 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग)। उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के द्वारा विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024, अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2023)/08 की लिखित परीक्षा दिनांक 03 मई, 2026 (रविवार) को पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा सकुशल, नकल विहीन, शुचितापूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / नोडल
अधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं कार्यदायी संस्था के जिला प्रबन्धक एवं आयोग द्वारा नामित समन्वयी पर्यवेक्षक की उपस्थित में बैठक / प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभागी समस्त अधिकारियों एंव केन्द्र व्यवस्थापकों को आयोग द्वारा प्रदान किये गये निर्देश के कम में सर्वसम्बन्धित को अपने दायित्वों के बारे में बताया गया।

अपर जिलाधिकारी द्वारा आयोग द्वारा प्राप्त पीपीटी प्रदर्शित करते हुए प्रत्येक बिन्दुओं पर सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने दायित्वों शतप्रतिशत निर्वहन करते हुए सकुशल परीक्षा सम्पन करायें तथा दिनांक 02.05.2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपने-अपने केन्द्रों पर अन्तरिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा कार्यदायी संस्था के केन्द्र प्रभारी की उपस्थिति में सम्पन्न करायें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon