नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 1, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम की अध्यक्षता में जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित



संत कबीर नगर 30 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग)।अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा 30 अप्रैल तक छूटे हुए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने की निर्देश दिए गए है। जनपद में 278850 किसानों के सापेक्ष 213600 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा चुका। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अवशेष किसानों का फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान पाए जाएंगें वहाँ के क्षेत्रीय कर्मचारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जनपद के खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि 15 मई तक अनिवार्य रूप से किसानों का पंजीकरण करा लिया जाए क्योंकि यह उसके बिना क्रय केंद्रों पर ख़रीद नहीं हो पाएगा।
बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी तहसीलदार इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप कृषि निदेशक
सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon