नगर पंचायत मेहदावल के जन समस्याओं को लेकर नगरसेवक अतुल सिंह ने अधिशासी अधिकारी को दिया 9 सूत्रीय ज्ञापन
1 min read
संत कबीर नगर प्रशांत श्रीवास्तव दीपू नगर पंचायत मेंहदावल के समस्याओं को देखते हुवे नवनिर्वाचित सभासद अतुल सिंह ने ईओ को दिया 9 सूत्रीय माग पत्र।
नगर पंचायत मेंहदावल की जनता के हित में नगर पंचायत के कई बिंदुओं पर काम झरने की जरूरत।
संतकबीरनगर।
नगर पंचायत मेहदावल के विकास को देखते हुवे नवनिर्वाचित सभासद अतुल सिंह ने ईओ मेहदावल को अपनी मांगपत्र देते हुवे लिखा कि पिछले कुछ दिनों से नगर पंचायत में कई स्ट्रीट लाइट खराब पड़े है,नाला,सड़क व शौचालय की समस्या से जनता कराह रही है।

नगर पंचायत मेहदावल के कार्यालय में सिटीजन चार्ट लगाया जाए। जिसमे ये अंकित हो कि किस कार्य में कितना समय लगेगा साथ ही
नगर पंचायत की बैठक में नगर के विकास के लिए कौन-कौन से कार्य किस-किस वॉर्ड में होने है उसका प्रस्ताव सभी के सामने हो जिससे मेंहदावल की जनता को जानकारी हो सके साथ ही बैठक का सोशल मीडिया के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण भी करना सुनिश्चित किया जाए।
जिस वॉर्ड में जो भी कार्य होना है। उस स्थान पर एक बोर्ड लगाया जाए जिसमे किस योजना के तहत कार्य हो रहा है कार्य की लागत और कितनी दूरी का कार्य है अंकित किया जाना आवश्यक है।
गर्मियों में मच्छरों के प्रकोप देखते हुए हर सप्ताह प्रत्येक वॉर्ड में फॉगिंग सुनिश्चित कर लोगो को मच्छर के प्रकोप से बचाया जा सके।
नगर पंचायत मेंहदावल के बोर्ड की बैठक तिथि निर्धारित की जाए और उसकी सूचना मीडिया को दी जाए।

आम जनमानस की सुविधा को ध्यान रखते हुए सार्वजनिक शौचालय को खुलवाकर सार्वजनिक करने के साथ-साथ
नगर पंचायत मेंहदावल की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को तत्काल ठीक कराये जाने का काम हो,जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में सुलभता एवं आसान प्रक्रिया किया जाये जिससे लोगो को लम्बा चक्कर न लगाना पड़े।

