नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 19, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का हुआ आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 19 मार्च 2026(सू0वि0) उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर तथा हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय खलीलाबाद में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव उपस्थित में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि आज के समय में रोजगार केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का प्रतीक बन चुका है। जब एक युवा को रोजगार मिलता है, तो केवल उसका ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज का विकास होता है। इसी उद्देश्य से ऐसे मेलों का आयोजन किया जाता है, जहाँ एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियाँ और संस्थान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। वृहद रोजगार मेले में लगभग 1238 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया जिसमें से 846 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। कुल 22 कम्पनिया इस रोजगार मेले में सम्मिलित हुई। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह मेला युवाओं को न केवल नौकरी देता है, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा और कौशल को पहचानने का अवसर भी प्रदान करता है। आज का युग कौशल (ैापसस) का युग है। केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि आपके हुनर, आपकी मेहनत और आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली पहचान है। मैं सभी युवाओं से कहना चाहूँगा कि इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएँ। अपने अंदर आत्मविश्वास रखें, सकारात्मक सोच रखें और नई-नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहें।
इस अवसर पर श्रीमती माधवी उपाध्याय जिला सेवायोजन अधिकारी ने कार्यक्रम की व्यवस्थित रूपरेखा प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ विजय कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में उदय नारायण, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई भगौसा, बृजेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई खलीलाबाद, डा0 मनोज मिश्र, दिप्शी सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon