नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 19, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा उप कृषि निदेशक कार्यालय एवं भूमि संरक्षण कार्यालय का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

1 min read



संत कबीर नगर 19 मार्च 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कृषि भवन में उप कृषि निदेशक कार्यालय एवं भूमि संरक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि पटल के साथ सभी पटल का निरीक्षण किया गया साथ ही निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है सभी कृषक लाभार्थी को भुगतान शीघ्रता से करें किसी भी प्रकार से बजट अवशेष न रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक पटल पर स्वयं कार्यों का अवलोकन किया गया, साफ-सफाई, एवं पत्रावलियों का रख-रखाव देखा गया। साथ ही भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय एवं किसान कल्याण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा किसान कल्याण केंद्र में साफ सफाई नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश दिए गए। प्रतिदिन आने वाले किसानों का किसान सम्मान निधि एवं फॉर्मर रजिस्ट्री की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किए जाने की निर्देश दिए गए। कृषक हित में चलाई जाने वाले समस्त योजनाओं अंतर्गत कृषक को देय अनुदान समय से भुगतान किये जाने की निर्देश दिए गए।

उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया गया कि जनपद के प्रगतिशील कृषकों से समन्वय स्थापित कर उन्नत कृषि का मॉडल विकसित करते हुए व्यवसायिक खेती को बढ़ावा दिया जाए जिससे निर्यात प्रोत्साहन को बढ़ावा मिल सकें।
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के अंतर्गत क्षतिग्रस्त रोड का मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचन्द चौरसिया उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon