नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 विधायक सदर की अध्यक्षता में विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत-रसहरा में पेयजल योजना से संबंधित जल अर्पण-2026 का किया गया आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 13 मार्च 2026 (सूचना विभाग) मा0 विधायक सदर अंकुरराज तिवारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत-रसहरा में पेयजल योजना से संबंधित जल अर्पण-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें जल के उपयोग के संचालन/रखरखाव के बारे में, ग्रामवासियों केा जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा जल के उपयोग एवं इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गयी एवं जल का दुरूपयोग न करने की नसीहत दी गयी।

मा0 विधायक खलीलाबाद सदर द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुये, भविष्य एवं स्वास्थ्य को लेकर, पेयजल की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं जल जीवन मिशन के कार्योे की सराहना की साथ ही उ0प्र0 सरकार एवं भारत सरकार को आभार प्रकट किया।
मा0 विधायक जी के द्वारा जल निगम को निर्देश दिया गया किस इसी तरह से अन्य 134 नल पेयजल योजनाओं को भी पूर्ण कराकर, ग्रामवासियों को लाभान्वित करें। जल अर्पण कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए, बताया गया कि पेयजल योजना के अन्तर्गत निर्मित समस्त इकाइयों के देखरेख ग्रामपंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता से की जानी है एवं जल संचयन के बारे में जानकारी देने के साथ, जागरूक किया गया। मा0 विधायक जी द्वारा पेयजल योजना रसहरा, से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों में एफ0टी0के0 महिलाओं, पम्प ऑपरेटर एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मा0 विधायक जी के द्वारा योजना का निरीक्षण किया गया एवं वृक्षारोपण करने के साथ सराहना की गयी।
अधिशाषी अभियन्ता जल निगम द्वारा जल जनित बीमारियों एवं इनसे बचनें के लिये टंकी के पानी का उपयोग करनें को आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के ब्लाक प्रमुख बघौली प्रतिनिधि, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री चन्द्रिका प्रसाद, जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता डॉ0 महेन्द्र राम, इं0 राजेश कुमार, सहायक अभियन्ता इं0, जयनारायण यादव, इं0 अभिषेक पाण्डेय, इं0 चन्द्रशेखर यादव, जूनियर इंजीनियर इं0, मनोज पाल, इं0 प्रभुत्व सिंह, इं0 अभिषेक सिंह, इं0 आनन्द सिंह, प्रशान्त पटेल, इं0 विकास कुमार एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon