कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम के वॉलीबॉल खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल का किया प्रतिनिधित्व
संत कबीर नगर 13 मार्च, 2026 (सूचना विभाग) जनपद के वाॅलीबाल खिलाड़ी अभिषेक पुत्र घनश्याम त्रिपाठी ने मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं गोरखपुर में आयोजित सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयनित होने के उपरांत राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए बस्ती मंडल का नेतृत्व किया है।
कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम संत कबीर नगर में वॉलीबॉल कोच सृजन तिवारी ने बताया कि वॉलीबॉल खिलाड़ी अभिषेक विगत 08 माह से कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम संत कबीर नगर में निरंतर अभ्यास कर खुद को इस काबिल बनाया कि उन्होंने खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व किया। अभिषेक की इस उपलब्धि पर वॉलीबॉल संघ एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर द्वारा उत्कृष्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
वॉलीबॉल कोच ने निरंतर प्रयास के बाद अभिषेक की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे जनपद के वॉलीबॉल सहित सभी स्पोर्ट्स खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और जनपद के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर जनपद का नाम रोशन करेंगे।

