मा0 जिला जज ने आहूत की आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा बैठक
1 min read
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक।
संत कबीर नगर 07 मार्च 2026(सूचना विभाग) मा0 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बावत बैठक आहुत किया। रणधीर सिंह ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 14 मार्च 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा पम्पलेट वितरण एवं अन्य माध्यम से कराया जा रहा है। जिला जज ने समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें।
बैठक में अपर जिला जज प्रथम श्री गजेंद्र, स्पेशल जज एससीएसटी देवेन्द्र नाथ गोस्वामी, नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-पंचम, सीजेएम चेतना त्यागी, एसीजेएम संजय राज पांडे, सिविल जज जूनियर डिवीजन भारती तयाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कसौधन, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, नरेंद्र कुमार कसौधन, सिविल जज जू0डी0 एफटीसी अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

