जनगणना-2027 से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन प्रशिक्षण सत्र का हुआ आयोजन
1 min read
संत कबीर नगर 07 मार्च, 2026 (सूचना विभाग)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 से संबंधित समस्त डिजिटल टूल्स एवं जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज द्वितीय दिवस पर प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय से उप निदेशक जनगणना/मंडल प्रभारी संजय कुमार, जिला प्रभारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं नागेन्द्र यादव द्वारा समस्त चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 के लिए समय सीमा, फ्रेम, जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें डिजिटल टूल्स CMMS ( Census Management and Monitoring System) पोर्टल के माध्यम से जनगणना 2027 से संबंधित सभी कार्यों की प्रबंधन एवं निगरानी के लिए विकसित किया गया है। इसके संबंध में जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ): 22 मईसे 20जून 2026 में 30 दिनों की अवधि एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति की गणना 9 से 28 फरवरी 2027 (दोनों दिन शामिल), 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण दौर के साथ पहली बार, जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्व-गणना का भी विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त, दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की जाति से संबंधित डेटा भी एकत्र किया जाएगा

प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) द्वारा जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों को जनगणना-2027 को सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक अधिकारियों द्वारा जनपद में जनगणना किए जाने से संबंधित समस्त बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

