पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे पालिसी-2025” के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min read
संत कबीर नगर 27 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे पालिसी-2025″* के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के नव निर्मित होटल लोटस ग्राण्ड, मगहर तिराहा संतकबीरनगर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत श्री बलिराम यादव जी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पर्यटक अधिकारी विकास नारायण द्वारा “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति-2025” के विषय में चर्चा करते हुए सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया कि उपरोक्त नीति किसी भी सक्षम नागरिक के लिए अतिरिक्त आय का श्रोत बन सकती है जिसमें जनपद निवासी अपने निवास स्थान पर पर्यटकों को ठहराने योग्य कक्षों को विकसित कर अधिकतम 06 कक्ष अथवा 12 बेड को होम स्टे के रूप में एवं यदि किसी भवन में स्वयं निवास न करते हो, तो केयरटेकर रख कर “बेड एण्ड ब्रेकफास्ट” इकाई के रूप में संचालित कर सकते है। उक्त योजना पूर्णतयः अव्यवसायिक गतिविधि मानी जाएगी। उक्त योजना का लाभ वे भी प्राप्त कर सकते है, जिन्होने भवन लीज पर लिया हो। इस प्रकार पर्यटकों के सुविधार्थ जनपद में आवासीय इकाईयों को विकसित कर उनके लिए घर जैसा अनुभव प्रदान कराया जा सकता है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत संतकबीरनगर बलिराम यादव द्वारा अपने संबोधन में पर्यटन की लाभकारी योजना हेतु हर्ष प्रकट किया गया साथ ही आह्वान किया कि इस योजना का लाभ सभी जनमानस तक पहुंचाने का दायित्व हम सभी का है।
प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग एवं व्यापार मण्डल अमित कुमार जैन द्वारा जनपद के सभी पर्यटक स्थलों के विकास हेतु सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रदेश महामंत्री उद्योग एवं व्यापार मण्डल श्रवण कुमार अग्रहरि द्वारा पर्यटक स्थलो एवं शहर के प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई को उच्च प्राथमिकता प्रदान करने का अवहान किया, जिससे और अधिक पर्यटक आकर्षित हो सके साथ ही कहा कि यह हम सभी का सामाजिक दायित्व है कि जनपद में कोई भी पर्यटक आए जो उसका अनुभव सर्वोच्च कोटि का होना चाहिए।
अध्यक्ष, उ0प्र0 इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन संतकबीरनगर अरविन्द पाठक द्वारा उक्त नीति के ग्रामीण स्तर तक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता बताई, जिससे ऐसी कल्याणकारी योजनाओं का अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँच सके।
कार्यक्रम का संवालन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, डी0सी0 पंचायतीराज विभाग द्वारा किया गया।

उक्त आयोजन में अमित कुमार जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष, उद्योग एवं व्यापार मण्डल, श्रवण कुमार अग्रहरि, प्रदेश महामंत्री उद्योग एवं व्यापार मण्डल, अरविन्द पाठक, अध्यक्ष उ0प्र0 इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन संतकबीरनगर, कृष्ण कुमार दूबे, खण्ड विकास अधिकारी हैसर, आनन्द कुमार गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद, विवेकानन्द मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी सांथा, कुलदीप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर, धर्मपाल आर्या राज्य कर अधिकारी, अवधेष भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद, विशाल श्रीवास्तव, उद्यमी मित्र, उद्योग विभाग, अंकित रूगंटा, स्वामी होटल नैमत, नन्दन पाण्डेय, महाप्रबन्धक होटल लक्ष्मी ग्रुप, हुसैन, महाप्रबन्धक होटल सोनी, विशाल, देव इण्टरनैशनल होटल, दीपू सिंह, प्रबन्धक आनन्द रिसार्ट होटल, ए0के0 श्रीवास्तव स्वामी गोल्डन रिसार्ट, प्रिन्स वर्मा एवं शोभित श्रीवास्तव, व्यापार मण्डल संतकबीरनगर, अवधेश सिंह सभासद नगर पंचायत मगहर के अतिरिक्त जनपद के प्रमुख अन्य व्यवसायियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

