थाना दुधारा पुलिस की सख्त कार्रवाई:- गैंगस्टर एक्ट में 25 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read
संतकबीरनगर। #पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा द्वारा मु0अ0सं0 794/2025 धारा 2(b)(i), (xi),3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के पंजीकृत अभियोग में वाँछित 25000 रुपये के ईनामिया अभियुक्त लालचन्द यादव उर्फ गुड्डू पुत्र रामसवारे यादव निवासी ग्राम गुनवाखोर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को चोरहा पुलिया के पास गिरफ्तार न्यायालय रवाना किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा, हे0का0 प्रदीप सिंह, का0 दीपनरायण शर्मा, का0 आनन्द पटेल।

