गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त के विरुद्ध उद्घोषणा तामील
1 min read
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई । मु0अ0सं0 277/2025 धारा 2(b)(I), 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर से संबंधित वांछित अभियुक्त शराकत पुत्र रजमुन उर्फ लंबू निवासी ग्राम परदेसवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध मा0 न्यायालय के आदेशानुसार धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा तामील की कार्रवाई ग्राम परदेसवा में संपन्न की गई ।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु लगातार दबिश दी जा रही है । जनपद पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

