नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 25, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई आयोजित

1 min read



सरकार के प्राथमिकता की योजनाओं के सापेक्ष आवेदित ऋण पत्रावलियों का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें बैंक अधिकारी।

संत कबीर नगर 25 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी बैंको के सीडी-रेशियो के समीक्षा के दौरान स्टेट सीडी रेशियो के सापेक्ष जनपद के बैंको के सीडी रेशियो में प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। सीडी रेशों को 60% से ऊपर करने हेतु निर्देशित किया गया जो वर्तमान में 49.76 प्रतिशत है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकारी योजनाओं के सापेक्ष बैंको में लम्बित ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत करते हुए पात्र आवेदकों को ऋण वितरित करना सुनिश्चित करें और यदि पत्रावली अथवा आवेदन की प्रक्रिया अथवा आवेदक की पात्रता में कोई कमी है तो निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्ट रूप से कारण का उल्लेख करते हुए ही पत्रावली को अस्वीकृत किया जाये, अनावश्यक रूप से सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में बैंको की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित बैंक अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में सभी सरकारी योजनाएं जैसे सीएम युवा, पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, पीएम सूर्य घर, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि में जनपद के बैंको को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैंको में लम्बित न किया जाए। अपूर्ण पत्रावली को सम्बंधित विभाग बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए। बैठक में पिछली कार्यवृत्ति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक एवं आफ इंडिया को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने ऋण वितरण को गतिशील करें ताकि सीडी रेशों में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में बैकों का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें रूचि लेते हुए बैंक अधिकारी लम्बित पत्रावलियों का अबिलम्ब निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर रिजर्व बैंक से अशोक कुशवाहा, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा सहित सम्बंधित अधिकारी एवं बैंक के सभी जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon