डीएम द्वारा ग्राम केरमुआ में वृद्धाश्रम के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया
1 min read
सन्त कबीर नगर 17 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में वृद्धाश्रम के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता व निर्धारित समयावधि में वृद्धा आश्रम का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को निर्देशित किया गया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित मानक व नक्शे के अनुसार वृद्धा आश्रम के निर्माण कार्य का ले-आउट आदि का परीक्षण भी कराया गया।

