रक्साकला में भ्रष्टाचार के आरोप की जांच करने पहुंची जांच टीम
▪️मौके से नदारत रहे सचिव तकनीकी सहायक बगैर अभिलेख के अपूर्ण रही जांच, बैरंग वापस लौटी जांच टीम
संतकबीरनगर। सोमवार को जिले के सेमरियावा ब्लाक क्षेत्र के रक्सा कला ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने पहुंची दो सदस्यीय जांच टीम पत्रावलियों के अभाव में बेरंग वापस लौट गई। विदित हो कि रक्सा कला गांव निवासी शिकायतकर्ता हकीमुल्ला पुत्र ऐनुल्लाह द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए वर्तमान ग्राम प्रधान पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वित्तीय वर्ष 2017 से लेकर 2021 तक ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न परियोजनाओं की उच्च स्तरीय टीम से जांच कर कर दूसरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दो सदस्यीय जांच टीम गठित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार एवं जूनियर इंजीनियर पंकज यादव को प्रकरण की जांच कर आख्या
उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में जांच टीम गांव में जांच करने के लिए पहुंची लेकिन ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा शिकायती बिंदुओं के अभिलेखों के अभाव में जांच टीम बिना जांच करें वापस लौट गई। इस दौरान जांच अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गांव में भ्रष्टाचार के आरोपी की जांच करने के लिए पहुंचे थे लेकिन सचिव व ब्लॉक कर्मीयों द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराई जा सके जिसके कारण उन्हें निर्देशित करते हुए दो दिनों में अभिलेखों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।क्योंकि कोई अभिलेख ना होने से जांच संभव नहीं है, अभिलेख मिलने के पश्चात अब अगली तिथि पर जांच होगी। वहीं शिकायतकर्ता हकीमुल्ला ने ग्राम प्रधान पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि रक्सा कला ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पिछले 15 वर्षों से ग्राम प्रधानी चला रहे हैं और इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न परियोजनाओं पर कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर करोड़ों रुपए सरकारी धन का बंदर बांट किया गया। जिसमें तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान की मिली भगत हैजिसको लेकर जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए मांग की गई थी कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कर जो भी दोषी हो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाई का आश्वासन दिया गया था,मामले की जांच के लिए दो सदस्य जांच टीम गांव में पहुंची थी जो लगभग 2 घंटे तक परियोजनाओं के कागजों का इंतजार करती रही लेकिन ना तो कोई अभिलेख पहुंचा और ना ही जिम्मेदार सचिव और ग्राम प्रधान। आगे उन्होंने बताया कि हम सभी ग्राम वासियों की मांग है कि ग्राम
पंचायत के विकास के लिए आए हुए सरकारी धन के बंदर बांट करने वाले सभी लोगों पर निष्पक्ष जांच करा कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान शिकायतकर्ता हकीमुल्लाह, रशीदुद्दीन, सेराज अहमद, मोहम्मद वकील, अतीक अहमद, सलीम अहमद, जुबेर अहमद, नसीम अहमद, हाजी कमरुल हुदा, शमशाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

