नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 17, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा विकासखंड बघौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जामडीह व मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी का किया गया औचक निरीक्षण

1 min read



डीएम ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय औरही के बच्चों में पठन-पाठन की रुचि और अध्यापन कार्य में रुचि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त अध्यापक को प्रशंसा पत्र दिलाया जाए।

डीएम ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी का निरीक्षण के दौरान शौचालय व परिसर में गंदगी पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मी को निलंबित करने का दिया निर्देश।


संत कबीर नगर 31 जनवरी, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा विकासखंड बघौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जामडीह व मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी का औचक निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय औरही का निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर 62 बच्चे उपस्थित पाए गए, अध्यापिका श्रीमती रानी सिंह उपस्थिति रहीं। मिड-डे-मील के भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। पठन-पाठन की गुणवत्ता ठीक पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के बच्चों में पठन-पाठन की रुचि और अध्यापकों द्वारा अध्यापन कार्य में रुचि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त अध्यापक को प्रशंसा पत्र दिलाया जाए।
विकासखंड बघौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जामडीह का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस विद्यालय पर कुल तीन अध्यापक कार्यरत हैं, विद्यालय में कुल 65 बच्चे हैं, इसी विद्यालय में प्राइमरी विद्यालय भी है जिसमें कोई टीचर कार्यरत नहीं है न ही कोई शिक्षा मित्र कार्यरत है। बगल का विद्यालय शाहपुर इस विद्यालय में मर्ज हुआ है इस विद्यालय की प्राथमिक में कुल 144 बच्चे हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि हैंडपंप चार-पांच दिनों से खराब हो गया है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल रिबोर की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस विद्यालय में आंगनबाड़ी के भी बच्चे हैं, उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा बताया गया कि राशन उन्हें मिल गया है, जिसे अब बच्चों में वितरित किया जाएगा। बिजली की समस्या बताए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल बिजली ठीक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी का निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय में कक्षा 01 के 15 से 20 बच्चे हैं परंतु रजिस्टर में कम अंकित किया गया था, बताया गया कि कुछ बच्चों का आधार नहीं बन पा रहा है जिसके कारण इनका प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बच्चों का आधार बनवाने हेतु इस विद्यालय पर कैंप का आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। शौचालय में साफ सफाई नहीं पाई गई, प्रधानाचार्य व ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि नियुक्त सफाई कर्मी द्वारा साफ सफाई के कार्य में लापरवाही की जाती है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा सफाई कर्मी को निलंबित किए जाने हेतु जिला
पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि तत्काल दो सफाई कर्मियों की तैनाती कर दिया जाए। आंगनवाड़ी में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बताया गया कि कुल 28 बच्चे हैं, राशन प्राप्त हो गया है, इसका वितरण दो-तीन दिनों में बच्चों में किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon