नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 17, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

समाज की बुराइयों के खिलाफ जागरूक बनें छात्र—मो. अदनान

1 min read



एम.आई.एच.एस. स्कूल में भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित

संतकबीरनगर।सेमरियावां
क्षेत्र के बाघनगर बाजार स्थित एम.आई.एच.एस. स्कूल में शनिवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की छात्राओं के लिए भावपूर्ण फेयरवेल पार्टी/विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर कक्षाओं की छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों को पुरस्कार एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और भावनाओं से भर गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के वक्ता मोहम्मद अदनान ने छात्र-छात्राओं से समाज में व्याप्त बुराइयों को रोकने की मुहिम में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विदाई केवल एक प्रक्रिया है, लेकिन यह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत भी होती है। छात्र अपने व्यवहार, शिक्षा, हुनर और जिम्मेदारी से ही अपनी पहचान बनाते हैं और इन्हीं गुणों के आधार पर वे हमेशा याद रखे जाते हैं।
मो. अदनान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वे जहां भी रहें, ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। समाज, विद्यालय परिवार और माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के माध्यम से ही समाज और देश का वास्तविक विकास संभव है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, आवश्यकता है उसे पहचानने और निखारने की। जीवन की परीक्षाओं में वही सफल होता है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों और लक्ष्य को नहीं छोड़ता। यह समय है स्वयं को परखने और आगे बढ़ने का।
समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं परीक्षा किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं छात्राओं ने अपने शिक्षकों और विद्यालय के समस्त स्टाफ को सम्मान देकर आभार व्यक्त किया, जिससे गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा और अधिक मजबूत हुई।
कार्यक्रम में डायरेक्टर गुफरान आजम, मोहम्मद आमिर, शाहिद हुसैन, जाहिद हुसैन, शबाना खातून, मैनावती, रुखसाना खातून, रामकेश, संदीप कुमार, रामशंकर यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon