नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
March 2, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश



मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई, निरीक्षण एवं ग्राम पंचायत कोलकी चमरसन बेलहर कला में महिला चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा ग्राम पंचायत मंझरिया पठान विकासखंड बेलहर कला में गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

संत कबीर नगर 07 जनवरी 2026, (सूचना विभाग)। मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन/निरीक्षण किया गया।
मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मंझरिया पठान विकासखंड बेलहर कला में गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया उसके बाद विकास खंड बेलहरकला में जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहरकला का निरीक्षण करने के साथ ही स्वास्थ्य उप केंद्र का भी निरीक्षण किया गया उप केंद्र पर साफ सफाई की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई उपकेंद्र में आज की तिथि में कुल 10 बच्चों का टीकाकरण होना पाया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 32 कार्मिक तैनात पाए गए, उपस्थिति पंजिका का अवलोकन माननीय सदस्य द्वारा किया गया इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को नियमनुसार निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया।

ग्राम पंचायत कोलकी चमरसन बेलहर कला में महिला चौपाल का आयोजन किया गया चौपाल में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ एवं महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया गया कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में शपथ भी दिलाया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बेलहर कला, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ आईएसबी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व बेलहर कला विकासखंड के अन्य कर्मचारी अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon