नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 16, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

1 min read



जनसामान्य के शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य-डीएम।

कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी जनकल्याणकारी योजना से वंचित न रहे-डीएम।

संत कबीर नगर 18 अगस्त 2025 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामल कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये।

मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारीगण प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी संजीव राय, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को सुनने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण करें।
सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं पुलिस से सम्बंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा की गयी। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी शिकायती प्रकरणों का तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जाए। राजस्व से सम्बंधित मामलों में सम्बंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी के साथ उभयपक्षों की उपस्थिति मे मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।
तहसील खलीलाबाद में कुल 33 प्रार्थना पत्र आये, जिसमें अपर जिलाधिकारी द्वारा 01 प्रकरण का तत्काल निस्तारण कराते हुए शेष प्रकरणों को सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को इस निर्देश के साथ हस्थातरित किया गया कि अविलम्ब शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए मौके का निरीक्षण कर प्रकरण का निस्तारण कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अरूण कुमार, तहसीलदार आनन्द कुमार ओझा सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये।
तहसील धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों द्वारा विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 09 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक-एक प्रकरण की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को मौके की जांच कर निष्पक्षता के साथ मामले का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ0 सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon