नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 10, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

आंख पर पट्टी बांधकर कंप्यूटर टाइपिंग प्रतियोगिता में चंचल सिंह बनी विजेता

1 min read



संतकबीरनगर।आंख पर पट्टी बांधकर अंक रंग और वस्तुओं की सही-सही पहचान कर पाना असंभव कार्य लगता है। मगर गुडलक कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं ने आंख पर पट्टी बांधकर प्रति मिनट चार मिनट में बीस शब्दों का टाइपिंग कर इस काम को संभव कर दिखाया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन बुधवार को बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र के गुडलक कंप्यूटर एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट भिटवा बाजार पर कंप्यूटर इंग्लिश टाइपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस अनोखे इंग्लिश टाइपिंग प्रतियोगिता में आंख पर पट्टी बांधकर सभी छात्र-छात्राओं को 4 मिनट में 100 शब्दों की टाइपिंग कराया गया, जहां क्षेत्र के दर्जनों गांव के बच्चों ने भाग लिया। कंप्यूटर टाइपिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वालों छात्र-छात्राओं को संस्थान के प्रबंधक एवं अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चंचल सिंह द्वितीय पुरस्कार सत्येंद्र प्रजापति और तृतीय पुरस्कार सूरज निषाद एवं सात बच्चों को संतावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक इंद्रजीत कुमार ने बताया
मनुष्य के जीवन में जितना महत्त्व भोजन, कपड़े, हवा और पानी का है, उससे कहीं अधिक महत्त्व शिक्षा का है इसीलिए हमेशा ये ही कहा जाता है कि शिक्षा का मानव जीवन में बहुत महत्त्व है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में ज्ञान का प्रसार होता है। इंसान की बुद्धि का विकास शिक्षा अर्जित करने से ही होता है। शिक्षा मानव जीवन की एक महत्त्वपूर्ण इकाई है। शिक्षा न हो तो मनुष्य के जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। हमें आगे कुछ करने के लिए शिक्षा ही आवश्यक होती है।
कौशल ही सबसे बड़ा मनुष्य की ताकत होती है ऐसे ही बच्चे रोजगार की धारों से अपना भविष्य उज्जवल करेंगे क्योंकि आज के आधुनिक युग में कंप्यूटर का ज्ञान होना नितांत आवश्यक होता है ताकि रोजगार से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिल सके। इस कंपटीशन प्रतियोगिता में सम्मानित वर्तमान प्रधान सर्वजीत यादव, संतराम यादव, संजय पांडे, अजय कुमार मिश्रा, राम सुमेर अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतियोगिता के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था की अध्यापिका सुषमा गौड़, आदि लोग शामिल रहे और सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon