नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 15, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान- हाजी मुहम्मद नज़ीर

1 min read



पहली दिसंबर को होने वाली किसान स्वाभिमान महासभा ऐतिहासिक होगी- सैयद तारिक हुसैन

संतकबीरनगर। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। बढ़ती मंहगाई, बेरोज़गारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोगों में नाराज़गी है। सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मुहम्मद नजीर ने
धुसुरा, मदारपुर, लौकीलाला, मुड़ाडीहाबेग, दुधारा, परसाशेख, गैंगचा, बजहरा, पिपराहंकार,सिसवा दाखिली आदि दर्जनों गांवों का दौरा करने के दौरान कहीं।
जिला उपाध्यक्ष सैयद तारिक हुसैन ने कहा कि पहली दिसंबर को होने वाली किसान स्वाभिमान महासभा ऐतिहासिक होगी। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। महासभा को सफल बनाने के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और न्याय पंचायत अध्यक्षों को भी जिम्मेदारियां दी गयी हैं।
इस दौरान महेश कुमार, मुहम्मद परवेज अख्तर, मुहम्मद करीम, नजरूल हसन, रमजान अली, मतीउज्जमा, पूर्व प्रधान रियाज़ अहमद, ग्राम प्रधान इरशाद अहमद, मुहम्मद इब्राहिम, हाफ़िज़ ओजैर अहमद, जौवाद हुसेन, नजीर अहमद आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon