शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद द्वारा रिटायर्ड शिक्षकों को किया गया सम्मानित,
संतकबीरनगर 5 सितंबर 2024 शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के अवकाश प्राप्त आचार्यों को सम्मानित किया गया। जिसमें हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त आचार्य श्री इंद्रजीत मिश्र, हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व आचार्य डॉक्टर वीरेंद्र सिंह,संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री राम शंकर यादव, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर के सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्री आत्मा प्रसाद पांडे एवम श्री वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी निवास के सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्री शिव मूर्ति पाठक को महाविद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने अंग वस्त्र, स्मृति एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए श्री इंद्रजीत मिश्र ने कहा कि शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी उसके छात्र हैं,सफल शिक्षक वही है जो नियमित अपनी कक्षाएं लेता है।
अपने वक्तव्य में मिश्र जी ने कहा कि शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ते नहीं बल्कि वह हमारे भविष्य को आकर भी देते हैं हमारे भीतर सुधार भी लाते हैं।
हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रकृति के अनुकूल जीविका प्राप्त करने का सौभाग्य सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन को प्राप्त हुआ वह देश के द्वितीय नहीं अद्वितीय राष्ट्रपति थे,भारतीय संस्कृति के विचारों की चेतनता को उन्होंने जाना और माना।
हमें उनके विचारों को जानना और मानना होगा।
महाविद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने बताया कि डॉ राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति,दर्शन के कुशल व्याख्याता थे उन्होंने ही बताया कि भारतीय संस्कृति धर्म,ज्ञान और सत्य पर आधारित है जो प्राणी को जीवन का सच्चा संदेश देती है डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में बनाना स्वयं में यह सिद्ध करता है कि डॉक्टर राधाकृष्णन का व्यक्तित्व एक व्यवस्थित शिक्षक के रूप कितना महत्वपूर्ण रहा है।

कार्यक्रम संचालक डॉ अमर नाथ पाण्डेय ने अतिथियों का परिचय कराने के क्रम में बताया कि प्रभा सेवा समिति इस वर्ष रजत जयंती मना रहा है और साथ ही महाविद्यालय अपने 21वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के प्रवक्ता श्री राम शंकर यादव ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षकों को शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाना चाहिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि आप स्वस्थ रहें मस्त रहें और व्यस्त रहें।
इसी क्रम में कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर के अवकाश प्राप्त आचार्य आत्मा प्रसाद पांडे ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन कुशल शिक्षक एवं राजनेता थे वह संपूर्ण विश्व को एक विद्यालय मानते थे उनका विचार था कि विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंध करना चाहिए डॉक्टर पांडे ने आगे बताया कि डॉ राधाकृष्णन एक योग्य शिक्षक दार्शनिक आचार्य थे।
प्रभा शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी निवास के अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री शिव मूर्ति पाठक ने बताया कि डॉ राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक एक आस्थावान हिंदू विचारक थे। उच्च नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा व अपने छात्रों को देते थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन किया इससे पूर्व डॉक्टर कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति स्वागत वक्तव्य दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा नैंसी एवम संध्या ने स्वागत गीत, मेनिका ने सरस्वती वंदना, रागिनी चौरसिया ने अपना भाषण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से होता हैं।
इस अवसर पर श्री विनोद कुमार मिश्र,श्री संदीप पाण्डेय,श्री कृष्ण पाण्डेय, श्रीमती पूनम उपाध्याय, श्रीमती सुनीता गौतम,श्रीमती शालिनी, श्रीमती शाहिदा खातून, श्रीमती माया, श्रीमती ममता शुक्ला, डा अजय कुमार, श्री विशाल सिंह, श्री अमन राय, श्री संतोष गौंड, उमेश सिंह, बबिता चौरसिया आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

