नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 25, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

एडीएम (न्यायिक) कि अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक का हुआ आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 25 मई 2026(सूचना विभाग) अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बैठक के प्राारंभ में जिला सैनिक कल्याण एवं एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ0प्रा0) द्वारा मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सी0ओ0 (चकबन्दी), अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) खलीलाबाद, सेवायोजन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि सहित उपस्थिति सभी अधिकारीयों पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारीयों का औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया । इस दौरान 24 अप्रैल 2026 को हुई पिछली बैठक की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के हितार्थ, पूर्व सैनिक श्री मुक्तनाथ जी द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महोदय ने एक वयोवृद्ध पूर्व सैनिक को अपने हाथों से शीतल जल पिलाकर इस वाटर कूलर का शुभारंभ किया और इस पुनीत व जनहितकारी कार्य के लिए श्री मुक्तनाथ जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बैठक को संबोधित करते हुए कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ०प्रा०) ने अवगत कराया कि जनपद में मोबाइल कैंटीन सेवा हेतु जनरल ऑफिसर कमांडिंग (सब एरिया) से सकारात्मक वार्ता हुई है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपील की कि जिनका जिला अभी भी रिकॉर्ड में ‘बस्ती’ दर्ज है, वे उसे अविलंब ‘संत कबीर नगर’ करवाएं। इसके अतिरिक्त, बच्चों के नाम व जन्म तिथि में किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु तत्काल ‘पार्ट टू ऑर्डर’ (Part II Order) करा लें, ताकि उन्हें केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की कल्याणकारी सुविधाओं का निर्बाध लाभ मिल सके। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की ओर से भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस, चकबन्दी, सोलर सिस्टम, मोबाइल कैंटीन और जिला चिकित्सालय में पूर्व सैनिकों हेतु अलग काउंटर स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने इन सभी प्रकरणों के त्वरित निदान हेतु पूर्ण आश्वासन दिया।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। *वर्तमान में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि वयोवृद्ध पूर्व सैनिक कार्यालय आने का कष्ट न करें; वे अपनी समस्याएं फोन के माध्यम से या पत्र लिखकर भेज दें, जिन पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा।* साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी सैनिक/पूर्व सैनिक का कोई गंभीर जमीनी विवाद या अन्य प्रकरण है, तो वे कभी भी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के कार्यालय में उपस्थित होकर सीधे मिल सकते हैं, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon