नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 4, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों/पटलों का किया निरीक्षण

1 min read



अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यो को निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक करें सम्पादित-डीएम।

पत्रावलियों का ससमय एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए सुनिश्चित, किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली/प्रकरण न रहे पेंडिंग-डीएम।

संत कबीर नगर 04 फरवरी, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों/पटलों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट स्थिति सभी कार्यालयों/पटलों/कक्षों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्याय सहायक कक्ष, आयुध लिपिक कक्ष, खनन अनुभाग, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, आपदा नियत्रंण कक्ष, शिकायत कक्ष, नजारत, आंग्ल अभिलेखागार, राजस्व सहायक कक्ष, जिला कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्ष, भूलेख अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार सहित अन्य कार्यालयों/पटलों पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पटल प्रभारी/सहायकों से संबंधित पटल के कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पटलों पर लम्बित पत्रावलियों को अविलम्ब निस्तारित करने एवं किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से पटल पर न रोकते हुए नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों में नियमित साफ-सफाई के भी निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों से सम्बंधित पटलों का निरीक्षण के दौरान रेण्डमली कुछ पत्रावलियों को मांग कर उस पर कृत कार्यवाही, कार्यवाही करने की अवधि आदि की क्रास चेकिंग करते हुए सम्बंधित पत्रावली के सापेक्ष पंजिका पर अंकन आदि का भी गहनतापूर्वक चेकिंग किया। उन्होंने विशेष रूप से शिकायती संदर्भो के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने की अवधि के बारे में सम्बंधित पटल सहायक से पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बड़ी फोटो स्टेट मशीन, कंप्यूटर व सफाई हेतु वैक्युम क्लीनर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने बंदोबस्त की बाइंडिंग कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसी भी आपदा की स्थिति में पटल सहायक को फायर डिस्टिंग्विशर ऑपरेट करने की जानकारी होने का भी परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके कार्य के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निष्ठापूर्ण निर्वहन करने हेतु प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी योगेश चौधरी, बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, ओ0एस0डी0 राकेश कुमार, ईडीएम राकेश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon