पत्रकारों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए जीपीए प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की औपचारिक मुलाकात
2 सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने मुख्यचिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन
मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने कहा प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक पत्रकारों का बनेगा पर्ची – सौरभ त्रिपाठी
संत कबीर नगर।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में जीपीए प्रतिनिधि मंडल द्वारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से संबद्ध पत्रकार बंधुओ के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर,दो सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर से औपचारिक मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने अपनी मांग पत्र में लिखा कि प्रदेश के सुदूर अंचलों में आम जन मानस की समस्याओं को उठाने व शासन प्रशासन तक पहुंचाने तथा शासन की विकासोन्मुख प्राथमिकताओं को अपने अपने अखबारों के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।विभिन्न विकट परिस्थितियों में भी ग्रामीण पत्रकारिता को लोकतंत्र की सशक्त धारा को बनाए रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में जीपीए प्रतिनिधि मंडल द्वारा पत्रकार बंधुओ के प्रमुख दो मांगो को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर से औपचारिक मुलाकात किया गया व पत्रकार बंधुओ के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।जिसमे प्रमुख रूप से पत्रकारों व उनके परिजनों को सयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज कराने के दौरान पर्ची कटाने में लंबी लाइन लगानी पड़ती हैं इसलिए पत्रकारों के लिए अलग पर्ची काउंटर लगाया जाए या पत्रकारों के लिए कोई ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए जिससे की पत्रकारों को लाइन ना लगना पड़े,साथ ही साथ सी. एच. सी. मेंहदावल,खलीलाबाद व हैसर बाजार के अधीक्षक को एक पत्र जारी किया जाए की महीने में एक दिन पत्रकारों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए।जिस पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर ने कहा की जिला चिकित्सालय में सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक पत्रकारों के लिए पर्ची बनेगा।साथ ही साथ बहुत जल्द ही जिले के मेंहदावल,खलीलाबाद व हैसर बाजार के अधीक्षक को पत्रकारों का माह में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाने को लेकर निर्देशित कर दिया जाएगा।औपचारिक मुलाकात में वरिष्ठ पत्रकार गोरखनाथ मिश्रा उपस्थित रहे।

