ग्राम पंचायत कोहरियावा में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम
1 min read
स्वामित्व कार्ड वितरण योजना संपत्तियों के मुद्रीकरण को सुगम बनाने में भी मदद करती है- देव प्रताप सिंह
संतकबीरनगर। शनिवार को विकास खंड सेमरियावा के गांव कोहरियावा में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण मौजूद रहे।
सेमरियावा ब्लाक क्षेत्र के गांव कोहरियावा में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत सचिव देव प्रताप सिंह ने कहा कि
यह योजना संपत्तियों के मुद्रीकरण को सुगम बनाने में भी मदद करती है। इस कार्ड के माध्यम से गांव के लोग बैंक ऋण पा सकते हैं। योजना से संपत्ति से संबंधित विवाद कम हुए हैं। स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों और संपत्ति कर के बेहतर मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करती है। भूमि स्वामित्व एक जटिल सामाजिक संस्था है जो भूमि, जल निकायों और जंगलों जैसी संपत्तियों के संबंध में लोगों के बीच संबंधों को नियंत्रित करती है। इसका कानूनी या प्रथागत आधार हो सकता है, या दोनों हो सकते हैं। ग्रामीण गरीबों के लिए भूमि तक पहुँच अक्सर मालिकाना हक के बजाय प्रथा पर आधारित होती है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रहमतुल्लाह, प्रधान प्रतिनिधि अनीस अहमद, शशिकान्त श्रीवास्तव, अरविन्द, काजल आदि मौजूद रहे।

