नील गायों से किसान परेशान
सेमरियावां। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के दुधारा गांव के किसान नीलगायों के झुंड से परेशान हैं। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के दुधारा गांव के किसान नीलगायों के झुंड से परेशान हैं। नीलगायों का झुंड फसलों को रौंदते हुए फसलों का नुकसान कर रहा है जो कि किसानों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
क्षेत्रीय ग्रामीण अब्दुल कलाम, परवेज़ अख्तर, अब्दुल करीम, अब्दुस्सलाम, रफी अहमद अंसारी, हाफ़िज़ अब्दुल खालिद, बाबुल्लाह, मुहम्मद अदनान, तनवीर अहमद आदि ने प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग किये हैं।

