नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 10, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

शादी विवाह में दिखावा हेतु शाही खर्च से बचें,हलीमुल्लाह कासमी



शिक्षा को बढ़ावा हेतु स्कूल कालेज खोलें

सेमरियावां। जमीयत उलमाये हिंद
महाराष्ट्र प्रदेश के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मौलाना हलीमुल्लाह कासमी के प्रथम गृह जनपद संतकबीरनगर के सेमरियावां आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
मुख्यातिथि मौलाना हलीमुल्लाह कासमी ने
शादी ,विवाह,निकाह,बारात
में अनावश्यक खर्च पर चिंता व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि
शादी विवाह के अवसर पर सुन्नत को पामाल किया जा रहा है।
हर तरह के रस्म रिवाज अपनाएं जा रहें हैं।
माली हैसियत देख कर शादी विवाह किए जाते हैं ।दहेज के लेन देन की बात करते हैं। खानदान हसब नसब देखें जाते हैं। जो एकदम से अनुचित है।ये कार्य इस्लाम की शिक्षा के विरुद्ध है।
उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी शादी निकाह वह है जिसमें सबसे कम खर्च हो।
दोनो पक्ष दीनादारी की बुनियाद पर रिश्ता तय करें।
निकाह गैर इस्लामी तरीके से होगी,सुन्नत को पामाल कर के करेंगे।खुश नहीं रहेंगे।
जहेज बहुत बड़ी लानत है।
समाज में व्याप्त बुराई की जड़ शादी में फुजूल खर्ची,नाम शोहरत दिखावा और प्रसिद्धि है।
शादी विवाह बारात,
सफेद गाड़ी काली गाड़ी, सारा बोझ लड़की के पिता पर डाल दिया जाता है।
निकाह एक इबादत है।इबादत में सादगी होती है।
स्कूल कालेज यूनिवर्सिटी की जरूरत है,शादियों में फुजूल खर्ची की नहीं।

मौलाना का प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

सेमरियावां। जमीयत उलमाये हिंद महाराष्ट्र प्रदेश के नव निर्वाचित अध्यक्ष मौलाना हलीमुल्लाह कासमी और प्रदेश कोषाध्यक्ष मौलाना इश्तियाक अहमद कासमी के प्रथम गृह जनपद आने पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने भव्य स्वागत किया।मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां आगमन पर मौलाना मुनीर अहमद नदवी,गुफरान अहमद नदवी,मुजीब बस्तावी,मौलाना काफिल अहमद नदवी,अबू बकर चौधरी,जफीर अली करखी,सेराज अहमद हमीदी,मौलाना मो अरशद कासमी,मो अहमद,फु अहमद नदवी,फिरोज अहमद नदवी,वसीम अहमद,सलीम उमर ने मौलाना का स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon