नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां क्षेत्र के गांव हुजुरा सुहावां सहित दर्जनों गांवों को सेमरियावां से टेमा मार्ग से जोड़ने वाला चिउटना हरिजन बस्ती से भुवनडाढ माइनर की बगल हुजुरा सुहावा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग दशकों से बदहाली का दंश झेल रहा है जिससे परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है।
सेमरियावां क्षेत्र के गांव हुजुरा सुहावां सहित दर्जनों गांवों को सेमरियावां से टेमा मार्ग से जोड़ने वाला चिउटना हरिजन बस्ती से भुवनडाढ माइनर की बगल से हुजुरा सुहावा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग दशकों से बदहाली का दंश झेल रहा है जिससे परेशान ग्रामीण दूधनाथ यादव, राम चन्द्र, मुहम्मद रऊफ, मुजीबल्लाह, अलीमुल्लाह, राहुल चौधरी, राम सागर चौधरी, इन्द्रजीत, मुहम्मद यूसुफ़, राम दीन, राम तेज़, विनोद कुमार, पंचूराम चौधरी, पिन्टू यादव, शफीउल्लाह, गोविन्द चौधरी, कृष्णा चौहान, दीपक चौधरी, मु. खालिद, बुद्धिराम चौधरी, जवाहिर चौधरी, राम जियावन यादव, बसंत आदि ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 13 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजा लगाया गया था जो कि अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है इस सड़क से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोग आते जाते हैं सड़क पर गड्ढों के कारण आये दिन लोग चोटहिल होते रहते हैं। इस सड़क को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को पिच कराये जाने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon