नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
February 3, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अब्दुल वहाब प्रवेशद्वार का पूर्व विधायक जय चौबे ने किया उद्घाटन

1 min read



स्वयं के बजट से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुलेमान चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से कराया प्रवेश द्वार का निर्माण
प्रवेशद्वार से 12सौ मीटर की रेंज में हाई क्वालिटी कैमरा, सेंसर युक्त लाईट, स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाईट की प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को दी सौगात
संतकबीरनगर:-
गुरूवार को ब्लॉक के देवरिया नासिर में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्दुल वहाब के नाम से बने प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक का प्रधान प्रतिनिधि सुलेमान चौधरी ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। प्रधान प्रतिनिधि के इस सराहनीय कार्य की पूर्व विधायक ने जमकर प्रशंसा की।
इस दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि आज पुरखों के लहू के बदौलत हमें स्वतंत्र रूप से आजादी मिली है ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा स्वयं के बजट से कराया गये इस ऐतिहासिक कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मो.सुलेमान चौधरी ने बताया कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में हमारे गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अब्दुल वहाब ने अपने प्राणों की आहुति दी थी आज उन्हीं की स्मृति में इस भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद से मेरा एकमात्र मकसद था कि अपने ग्राम पंचायत को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में स्थापित कर सकूं जिसके क्रम में मैं लगातार अपने विकास कार्यो को कर रहा हूं। कार्यक्रम में पहुंचे दुधारा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे ने भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की हौसला अफजाई करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से निर्माण कराये गये प्रवेश द्वार के कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, अफसर अहमद, एजाज अहमद, गुफरान मुनीर, राम निवास, सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रवेशद्वार से 12सौ मीटर की रेंज में हाई क्वालिटी कैमरा, सेंसर युक्त लाईट, स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाईट से जगमगा रहा देवरिया नासिर गांव


प्रधान प्रतिनिधि मो.सुलेमान चौधरी ने अपनी ग्राम पंचायत के प्रवेशद्वार से लगभग 1200 मीटर की रेंज में हाई क्वालिटी का कैमरा, सेंसर युक्त लाईट, स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाईट लगाकर ग्रामीणों व आवागमन में लोगो को बड़ी सौगात दी अब रात के अंधेरे में देवरिया नासिर गांव दुधिया रोशनी में जगमगाता रहेगा तो वहीं मार्ग के किनारे पर तिरंगा लाईट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है लोगो में देशभक्ति का माहौल उजागर हैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के इस सराहनीय कार्य की सभी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
4 लाख खर्च कर प्रधान प्रतिनिधि सुलेमान चौधरी ने ग्रामीणों को दी सौगात
प्रधान प्रतिनिधि सुलेमान चौधरी द्वारा स्वयं के बजट से स्वतंत्र संग्राम सेनानी के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य व 1200 मीटर की रेंज में हाई क्वालिटी कैमरा, सेंसर युक्त लाईट, स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाईट लगाकर ग्रामीणों को सौगात दी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon