मातृ शोक में डूबे पत्रकार अजय श्रीवास्तव के पैतृक गांव पहुंचे समाजसेवी शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह*
पत्रकार अजय श्रीवास्तव के परिवार से मुलाकात करते हुए समाजसेवी और शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने व्यक्ति की शोक संवेदना*
– *पत्रकार अजय श्रीवास्तव के बेहद करीबी माने जाते हैं शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह*
संतकबीरनगर। पत्रकार अजय श्रीवास्तव के बेहद करीब वरिष्ठ समाजसेवी पेशे से शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह रविवार को बघौली ब्लॉक क्षेत्र के बंधवा गांव पहुंचे। जहां पिछले दिनों गांव निवासी जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव की माता जी का निधन हो गया था। पत्रकार श्री श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे रुद्र प्रताप सिंह ने पत्रकार के शोक संतृप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। आकाशवाणी और दूरदर्शन न्यूज के लिए अपने सेवाएं देने वाले अजय श्रीवास्तव की माता जी का पिछले कुछ माह से लखनऊ स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद तीन दिन पूर्व उनका निधन हो गया। वर्षों से अपनो के सुख दुख में शामिल होने की परंपरा का निर्वहन करने वाले समाजसेवी और पेशे से शिक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने मातृ शोक में डूबे जिले के वरिष्ठ पत्रकार को सांत्वना देते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। रुद्र प्रताप सिंह ने पत्रकार के परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख के इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अपनो का अपने बीच से जाना बेहद कष्टकारी होता है। इंसान कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए लेकिन माता पिता के दुनिया से जाने पर इंसान खुद को अकेला महसूस करने लगता है। उन्होंने कहा कि जीवन और मरण ही इस संसार में शाश्वत सत्य है। दुख की इस वेदना से दुनिया के हर एक इंसान को गुजरना ही पड़ता है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

