नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
December 16, 2025

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं- डीएन यादव

1 min read



बुधवार को विकास खंड सेमरियावां के गांव हुजुरा सुहावां स्थित श्री मुनई यादव सोमना देवी महाविद्यालय परिसर में संचालक डीएन यादव ने वृक्षारोपण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण वह प्रक्रिया है जिसमें वृक्षों के पौधों को भूमि सुधार या भूनिर्माण उद्देश्यों के लिए रोपित किया जाता है। वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। यदि अधिक पेड़ लगाए जाएं तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इससे हवा शुद्ध होती है, पानी की बचत होती है, जलवायु नियंत्रण में मदद मिलती है, मिट्टी सुरक्षित रहती है और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ होता है ।
इस दौरान प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, हुबलाल, उम्मे कुलसूम, डा. फुरक़ान अहमद, कमलराज भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
error: Content is protected !!
Right Menu Icon