भारत की जनगणना 2027 के क्रम में तहसीलदार मेहदावल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर मकानों की गणना कार्य में प्रगति का किया गया निरीक्षण
1 min read
संत कबीर नगर 26 मई, 2026 (सूचना विभाग) तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश के क्रम में तहसील क्षेत्र के समस्त ग्रामों में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर की जा रही मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रूरल चार्ज तहसील मेहदावल में जनगणना के प्रथम चरण (हाउसलिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना) का कार्य सुचारु रूप से हो रहा है। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के सफल प्रशिक्षण के बाद मकानों एवं भवनों की गणना की जा रही है जिसकी मॉनिटरिंग प्रत्येक दिन उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा की जा रही है। समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को त्रुटिरहित कार्य समय से सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया है।

