नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 21, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का कराएं निस्तारण, आपसी सहमति से समाधान कराने का होगा प्रयास

1 min read



संत कबीर नगर 21 मई 2026(सूचना विभाग) मा0 मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में संपूर्ण भारत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु समाधान समारोह की शुरुआत हो चुकी है। विशेष लोक अदालत के माध्यम से 21, 22 व 23 अगस्त को मामले को निस्तारित करने हेतु विशेष पहल किया गया है।
मा0 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका स्तर पर किया जायेगा। न्याय को सरल व सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता व सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रुप देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा समाधान समारोह का प्रारंभ 21 अप्रैल 2026 से ही हो चुका है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह बताया कि जिन लोगों का कोई मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है और वे मामले को निस्तारित कराने चाहते हैं तो वह लोग गूगल फार्म जो मा. सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है, उसे पूर्ण कर इस विशेष लोक अदालत में शामिल हो सकते हैं। गुगल फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई है। समाधान समारोह का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह व आपसी सहमति से निष्पादन कराना है। अधिवक्ता गण, वादकारियों तथा अन्य सभी पक्ष को अभियान में सक्रिय रुप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जायेगा। पक्षकार इस सुलह प्रयास हेतु सशरीर अथवा आभासी रुप से भी शामिल हो सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon