नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 17, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

थाना दुधारा पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार ‘बकराईद’ के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन

1 min read



संतकबीरनगर आज दिनांक 17.05.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के कुशल निर्देशन में, आगामी त्यौहार बकराईद (ईद-उल-अजहा) को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना दुधारा परिसर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक थाना प्रभारी दुधारा, अमित कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें थाने के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान तथा अन्य जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले
असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए थाना प्रभारी द्वारा बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न की जाए। सरकार और प्रशासन के नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए व कुर्बानी किए जाने वाले जानवरों के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की सख्त मनाही की गई है। ऐसा करने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी के बाद अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंककर, उन्हें गड्ढा खोदकर दबाने या नगर निकाय/ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित स्थान पर ही निस्तारित करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वच्छता बनी रहे।

थाना प्रभारी अमित कुमार कुशवाहा का संदेश:
“त्यौहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत दुधारा पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा और सहयोग के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।”
बैठक के अंत में उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्यौहार को पारंपरिक व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon