एसपी ने भारत की जनगणना 2027 के क्रम में स्वगणना के अवसर पर पूरी किया स्वगणना की प्रक्रिया
1 min read
संत कबीर नगर 09 मई, 2026 (सूचना विभाग) पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत आज दिनाँक 09.05.2026 को स्वगणना के अवसर पर अपना स्वगणना का कार्य पूर्ण किया गया। भारत की जनगणना 2027 के मकानों की गणना दिनांक 22.05.2026 से 20. 06.26 के मध्य पूर्ण किया जाना । जिसमें दिनांक 22.05.2026 पगणक द्वारा
मकान गणना कार्य प्रारंभ किए जाने के पूर्व दिनांक 07.5.2026 से 21.05. 2026 तक स्वगणना कार्य किया जाना है। तक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा स्वगणना का कार्य पूर्ण किया गया तथा समस्त जनपद वासियों से स्वगणना किए जाने हेतु संदेश प्रेषित किया गया।
इसी क्रम में स्वगणना के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया द्वारा जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी चिकित्सकों का एक अभियान के तहत स्वगणना का कार्य पूर्ण कराया गया

