नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 26006 मामले हुए निस्तारित

1 min read



बैंको एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कुल 21081209/- रूपये की हुयी ऋण वसूली।

न्यायालयों में कुल 3893 मामलों का निस्तारण किया गया।

समस्त प्रशासनिक विभागों में 21794 मामलों का निस्तारण किया गया।

संत कबीर नगर 09 मई 2026 (सूचना विभाग)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा मा0 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह एवं नोडल आफिसर कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में आज दिनांक 09 मई 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।

मा0 जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 26006 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 319 मामलों में कुल 21081209/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 3893 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 175190/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 7612400/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 21794 मामलों का निस्तारण किया गया।
मा0 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह की कोर्ट में 01 मामले का निस्तारण करते हुए कुल 500/- रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 8 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया।

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 35 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 7612400/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।
अपर जिला जज-प्रथम गजेन्द्र की कोर्ट में कुल 347 मामलों का निस्तारण किया गया।
स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण करते हुए 100/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 1421 मामलों का निस्तारण करते हुए 76430/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
सिविल जज सी0डि0 श्री संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 348 मामलों का निस्तारण करते हुए 4463432/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 22310/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

सिविल जज सी0डि0 एफ.टी.सी. अनन्या साह की कोर्ट में कुल 368 मामलो का निस्तारण करते हुए 7610/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जू0डि0 श्री अशोक कुमार कसौधन की कोर्ट में कुल 344 मामलों का निस्तारण करते हुए 42350/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी चन्दन सिंह द्वारा कुल 433 मामलों का निस्तारण करते हुए 8640/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 एफटीसी सुश्री निधि मिश्रा द्वारा कुल 75 मामलों का निस्तारण करते हुए 5130/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 एफटीसी अभिवन त्रिपाठी की कोर्ट में कुल 510 मामलों का निस्तारण करते हुए 11120/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में 01 मामलें का आपसी सुलह समझौते में माध्यम से निस्तारण कराया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत स्टाल तथा निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, नाजिर बृजेश सिंह, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी, विनय, शैलेन्द्र, दीपक समेत तमाम स्वास्थकर्मी कर्मचारीगण, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon