नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम द्वारा वृहद गो-आश्रय स्थल जिगिना का किया गया औचक निरीक्षण

1 min read



डीएम द्वारा गो-आश्रय स्थल के सुचारू संचालन में कमियां पाये जाने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने, खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ (पं0) को नोटिस, ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश।

संत कबीर नगर 06 मई, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सेमरियांवा विकास खण्ड अन्तर्गत वृहद गो-आश्रय स्थल जिगिना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 253 गोवंश संरक्षित पाये गये। गोशाला में संरक्षित गोवशों के सापेक्ष केवल 03 केयर टेकर ही कार्यरत हैं, जबकि गोवंशो की संख्या के सापेक्ष कम से कम 05-06 केयर टेकर होने चाहिए। बताया गया कि स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा केयर टेकर नही लगाया गया है। गोवंशों के सुरक्षा हेतु बनायी गयी लोहे की बैरिकेटिंग टूटी पायी गयी। गोशाला में साफ-सफाई का अभाव पाया गया।

उक्त कमियों को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा जिगना के ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने एवं स्थानीय एडीओ (पं0) एवं खण्ड विकास अधिकारी सेमरियावां को चेतावनी दी गयी है। स्थानीय ग्रामप्रधान की लापरवाही पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गये।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि आगामी 01 सप्ताह के अन्दर गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करवाना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला के अन्दर ही आर0आर0सी0 सेन्टर/कूड़ा घर बना दिया गया है जो औचित्यहीन है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायतराज अधिकारी कोे स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर ओ0एस0डी0 राकेश कुमार सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon