नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

दुधारा में विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से आधे गांव में अंधेरा



ग्राम प्रधान ने की शिकायत, ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग

संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावा के गांव दुधारा में 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से विगत 24 घण्टे से आधे गांव के लोग अँधेरे में रात गुज़ारने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावा ब्लाक के दुधारा गांव में लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से विगत 24 घण्टे से आधे गांव के लोग अँधेरे में रात गुज़ारने को मजबूर हैं। लेकिन इनकी सुधि लेने वाला वर्तमान में क़ोई नहीं है। जिसके कारण 24 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।
ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम ने बताया कि लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र विभाग को दिया गया है।
ग्रामीण अब्दुल कलाम, हाजी वसी अहमद खान, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, मोहम्मद शाहिद, इसरार अहमद, अब्दुल करीम, महफूज खान, इमरान अहमद, जावेद अहमद, जुनेद अहमद, विजय कुमार, अब्दुल मलिक आदि दर्जनों लोगों ने प्रशासन से विद्युत ट्रांसफार्मर अविलम्ब लगाये जाने की मांग किये हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon