नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 13, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के क्रम में जनपद में जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न करने के दृष्टिगत जागरूकता कार्यशाला/प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

1 min read



संत कबीर नगर 04 मई, 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगी। जिसके लिए प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों को पूछेंगे। जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि की 7 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 17 मई से 21 मई तक लोग स्वयं अपने मोबाईल, कंप्यूटर अथवा लैपटाप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों से कहा गया कि स्व गणना का कार्य स्वयं करते हुये अन्य लोगो को भी स्वगणना हेतु जागरूक करें।
कार्यक्रम में स्व गणना से सम्बन्धित जानकारी देते हुये उपायुक्त उद्योग (मास्टर ट्रेनर) राजकुमार शर्मा एवं सुजीत कुमार (प्रदेश स्तर से सहयोग हेतु नामित) द्वारा अवगत कराया गया कि स्व गणना करने वाले लोग ऑनलाइन पोर्टल
http://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार से जुडी समस्त जानकारी खुद भर सकेंगे। स्व गणना करने हेतु सबसे पहले पोर्टल पर जाकर राज्य का चयन करना होगा, कैप्चा (CAPTCHA) डालना होगा, स्वागत पेज पर OK करना होगा, परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करना होगा जिसमे बाद में परिवर्तन नहीं कर सकते हैं, मोबाईल नंबर दर्ज करना होगा, इमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करना होगा, वेरीफाई एवं प्रोसीड करना होगा, प्रश्नों की भाषा का चयन कर मोबाईल में प्राप्त OTP को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा, जिला, पिन कोड, अपने घर का पूरा पता दर्ज करना होगा तथा मानचित्र पर लाल मार्कर को चिकर अपने घर की सटीक लोकेशन भी तय करनी होगी। इसके बाद जनगणना हेतु पूछे जाने वाले सभी 33 प्रश्नों की सही जानकारी भरनी होगी। पूछे जाने प्रश्न जैसे मकान की फर्श, दीवार. छत की प्रमुख सामग्री, परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग, परिवार का मुखिया यदि राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य से सम्बंधित हो तो उपयुक्त का विकल्प चुने, मकान के स्वामित्व की स्थिति. उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दम्पत्तियों की संख्या, पेयजल का मुख्य श्रोत. पेयजल श्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य श्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गन्दे पानी की निकासी. स्नान सुविधा की उपलब्धता, रसोई घर एवं LPG/PNG गैस कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इन्टरनेट सुविधा, लैपटॉप कंप्यूटर, टेलीफोन एवं मोबाईल फोन/स्मार्ट फोन, साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, परिवार द्वारा उपयोग किये जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाईल नंबर (केवल जनगणना उपयोग हेतु) दर्ज कर सहेंजे एवं आगे बढे (Save and Proceed) करना होगा।

Save करने पर 11 अंकों की एक स्व गणना पहचान संख्या (SEID) जरी होगी जिसे सुरक्षित नोट कर रख लेंगे जो SMS/ईमेल के माध्यम से भी प्राप्त हो जायेगा।
स्व गणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है उन्हें अपनों 11 अंकों की SEID बतानी होगी। प्रगणक SEID दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे।
उक्त क्रम में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव द्वारा स्वगणना के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारीगण / कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon