सीडीओ की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित
1 min read
संत कबीर नगर 23 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के अन्तर्गत जनपद संतकबीरनगर में शासन द्वारा वन विभाग को 14.00 लाख एवं अन्य विभाग को 15.77 लाख वृक्षारोपण कराये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अन्य विभागों द्वारा कराये जाने वाले वृक्षारोपण से सम्बन्धित कार्ययोजना की विभागवार समीक्षा करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को निर्दशित किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण अभियान में रोपित किए गए वृक्षों के सापेक्ष उनके द्वारा कराये गये वृक्षारोपण के स्थलीय सत्यापन हेतु अर्न्तविभागीय टीम का गठन किया गया है जिसमें सभी कार्यदायी विभाग को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सत्यापन रिपोर्ट तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें।

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम, 2016 के अनुपालन के अन्तर्गत एम0आर0एफ0 सेन्टर निर्माण हेतु भूमि प्रबन्धन एवं स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज एवं लिगेसी वेस्ट की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में वाहनों से जनित उत्सर्जन के नियन्त्रण हेतु किये गये उपायों की समीक्षा की गयी साथ ही जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की संबंधित समीक्षा की गई।
जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आनेे वाले नालों/ड्रेन्स के चिन्हीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेन्ट सन्यन्त्रों की स्थापना किये जाने की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरकेश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

