उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट – 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगण को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
1 min read
संत कबीर नगर 23 अप्रैल 2026(सू0वि0)।जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, HRPG कालेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय इण्टर कालेज
खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम व व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल से सम्बन्धित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें एवं उत्तर प्रदेश
होमगार्ड एनरोलमेंट – 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।

