नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9511101617 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
April 23, 2026

S News Bharat

S News Bharat | No.1 News Portal Of India

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पी0 एम0 विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

1 min read



संत कबीर नगर 22 अप्रैल 2026(सू0वि0) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पी0 एम0 विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में सदस्य सचिव उपायुक्त उद्योग द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया। सी0एम0 युवा अभियान के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक एस0बी0आई0 एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस उपरोक्त योजनाओं
सी0एम0 युवा अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाये। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत प्राप्त एम0ओ0यू0 एवं जी0बी0सी0/5 हेतु तैयार प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की गयी। विशाल श्रीवास्तव उद्यमी मित्र सन्त कबीर नगर द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जनपद हेतु धनराशि रू0 2000 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष अब तक कुल 1107 करोड़ का जी0बी0सी0 रेडी पोर्टल पर कर दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे जी0बी0सी0/5 हेतु अधिक से अधिक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित करायें जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सकें। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग द्वारा पी0एम0 विश्वकर्मा योजना सम्बन्ध में गठित समिति के समक्ष योजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपायुक्त उद्योग से समन्वय करते हुए पी0एम0 विश्वकर्मा योजनान्तर्गत प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन करते हुए पात्र एवं अपात्र सूची उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराये।

बैठक में इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, ए0आर0टी0आ0 पियंवदा सिंह, उपायुक्त जी0एस0टी0 राजेश पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, शासन द्वारा नामित उद्योग बन्धु समिति सदस्य/प्रतिनिधि शासन द्वारा नामित पी0एम0विश्वकर्मा सदस्य तथा औद्योगिक व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी गण, उद्यमीगण, व्यापारीगण आदि उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Copyright ©2024 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:- 8920664806
Right Menu Icon